हल्द्वानी: कांग्रेस नेता राजेंद्र सुयाल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी
हल्द्वानी। कांग्रेस नेता राजेंद्र सुयाल को पार्टी का प्रदेश महासचिव बनाया गया है। उनके मनोनयन पर कार्यकर्ताओं ने हर्ष जताया है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि जमीनी स्तर से जुड़े कार्यकर्ता को अहम दायित्व सौंपे जाने से साफ हो गया है कि कांग्रेस हर कार्यकर्ता का सम्मान करती है। मनोनयन पर राजेंद्र सुयाल ने हाईकमान का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो दायित्व सौंपा है वह उसका पूरी ईमानदारी से पालन करेंगे और पार्टी को नई ऊंचाईयों तक ले जाने में सहयोग देंगे। उनके मनोनयन पर एआईसीसी सदस्य सुमित हृदयेश, जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, महानगर अध्यक्ष राहुल छिमवाल, काठगोदाम ब्लाॅक अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट, सुहेल सिद्दीकी, राजेंद्र खनवाल, भास्कर कांडपाल, रामू भारतीय, प्रदीप बिष्ट, भगवती जोशी, अनीता बिष्ट सहित कई लोगों ने बधाई दी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार
उत्तराखंड हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामले में बड़ा फैसला, नैनीताल से हल्द्वानी बेलबाबा ले जाने के खिलाफ याचिका खारिज