हल्द्वानी: यहां देर रात चचेरे भाई ने भाई की गोली मारकर की हत्या, मचा हड़कंप
हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र अंतर्गत चचेरे भाई ने भाई को गोली मारकर हत्या कर दी है. रामलीला कार्यक्रम के दौरान गोली मारने की घटना से लोगों में हड़कंप मच गया. घटना के बाद से पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुड़ गई है।
पुलिस के मुताबिक, पूरनपुर नैनवाल, लामाचौड़ निवासी 45 वर्षीय उमेश नैनवाल पुत्र मोहन चंद्र नैनवाल और उनके चचेरे भाई दिनेश नैनवाल का पिछले कुछ समय से प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि सोमवार देर रात कमलुवागांजा स्थित रामलीला मैदान में उमेश का बेटा परशुराम का संवाद कर रहा था। रामलीला मैदान में काफी भीड़ जुटी थी।
रात करीब साढ़े ग्यारह बजे उमेश और उनके चचेरे भाई दिनेश के बीच मामूली कहासुनी काफी बढ़ गई। बताया जा रहा है कि इसी बीच दिनेश ने तमंचा निकालकर उमेश बिनवाल पर फायर झोंक दिया। गोली लगते ही उमेश गिर पड़े, जिसके बाद मैदान में भगदड़ मचने पर आरोपी दिनेश मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने गंभीर घायल उमेश को सेंट्रल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सीओ हल्द्वानी नितिन लोहनी ने बताया कि आरोपी की धरपकड़ के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। पुलिस मामले के हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि अधिवक्ता उमेश नैनवाल हल्द्वानी एसडीएम कोर्ट में प्रैक्टिस करते थे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश