हल्द्वानी: आज से बनभूलपुरा क्षेत्र में हटा कर्फ्यू, ज़िलाधिकारी ने आदेश किया जारी
हल्द्वानी। बनभूलपुरा क्षेत्र से हटाया गया कर्फ्यू कल सुबह 5 बजे से बनभूलपुरा में नही रहेगा कर्फ्यू प्रभावी जिलाधिकारी वंदना सिंह ने जारी किया आदेश 8 फरवरी को हिंसा के बाद बनभूलपुरा में लगाया गया था कर्फ़्यू।
इस कार्यालय के आदेश संख्या 1020 (03) (04)/20-न्या. सहा./2024, दिनाँक 08-02-2024 के द्वारा दिनाँक 08-02-2024 को हल्द्वानी क्षेत्रान्तर्गत थाना वनभूलपुरा क्षेत्र में घटित घटना के दृष्टिगत कानून एवम् शान्ति-व्यवस्था बनाये रखने हेतु सीआर.पी.सी. की धारा-144 के अन्तर्गत हल्द्वानी स्थित वनभूलपुरा क्षेत्रान्तर्गत कर्फ्यू (Curfew) की उद्घोषणा की गई थी तथा आदेश संख्या 1020 (06)/20-न्या. सहा. /2024, दिनाँक 10-02-2024 के द्वारा अन्य क्षेत्रों में शिथिलता प्रदान करते हुए वनभूलपुरा क्षेत्र में कर्फ्यू प्रभावी कर दिया गया था, तत्पश्चात् क्रमिक रूप से वस्तुस्थिति देखते हुए वनभूलपुरा क्षेत्र में कर्फ्यू में शिथिलता प्रदान की गयी। चूंकि मेरा समाधान हो चुका है कि वर्तमान परिस्थितियों में अब वनभूलपुरा क्षेत्रान्तर्गत कर्फ्यू (Curfew) की आवश्यकता नहीं है।


उत्तराखंड मौसम अपडेट: आज और कल साफ रहेगा मौसम, चारधामों में कड़ाके की ठंड, 9 फरवरी से बदलेगा मिजाज
खौड़ बालिका विद्यालय में वार्षिकोत्सव और विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा आयोजन
आज का राशिफल (07 फरवरी 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड-नेपाल बॉर्डर पर बड़ा हादसाः बारातियों से भरी बस खाई में गिरी, 13 की मौत, 34 गंभीर घायल
उत्तराखंड: यमकेश्वर पहुंचे सीएम योगी,…धामी संग शिव मंदिर में की पूजा, इंटर कॉलेज के नवनिर्मित भवन का किया लोकार्पण