हल्द्वानी: यहां बाथरूम में इस हालत में मिला असिस्टेंट टैक्स एडमिस्ट्रेटर का शव, जांच में जुटी पुलिस
हल्द्वानी। काठगोदाम थाना क्षेत्र अंतर्गत परीक्षा आयोजित कराने वाली एनसीआईटी कंपनी में काम करने वाले व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है. बताया जा रहा है कि व्यक्ति यहां किराए के कमरे में रह रहा था. सुबह साथी उसके किराए के कमरे में पहुंचे तो उसका शव बाथरूम में नग्न अवस्था में पड़ा मिला. मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी है।
काठगोदाम थाना प्रभारी विमल मिश्रा ने बताया कीर्ति विहार गली नंबर 9 श्यामपुर ऋषिकेश निवासी ईशान तिवारी (36 वर्ष) काठगोदाम में गणपति बैंक्वेट हॉल के पास किराए के कमरे में रहता था. 10 मई को ईशान की नियुक्ति कंपनी के काठगोदाम स्थित कार्यालय में असिस्टेंट टैक्स एडमिस्ट्रेटर के पद पर हुई थी. दोस्तों ने उसको कॉल और व्हाट्सएप मैसेज किए, लेकिन जबाव नहीं मिला। इसके बाद उसका दोस्त वीरेंद्र उसके कमरे पर पहुंचा उसने देखा ईशान बाथरूम में नग्न अवस्था में पड़ा हुआ है।
काठगोदाम थानाध्यक्ष विमल मिश्रा ने बताया ईशान के परिजन हल्द्वानी पहुंचे. जिन्हें पोस्टमार्टम के बाद शव सौंप दिया गया है. मौत कैसे हुई इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा. बताया जा रहा है कि एनसीआईटी कंपनी इंश्योरेंस, बैंक व अन्य कॉर्पोरेट क्षेत्र में भर्ती होने वाले लोगों के लिए परीक्षाएं आयोजित कराती है, जिसमें ईशान काम करता था।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश