हल्द्वानी: यहां लापता छात्रा का जंगल में पेड़ से लटका मिला शव, पुलिस जांच में जुटी
हल्द्वानी। ओखलकांडा ब्लॉक की ग्राम पंचायत पतलिया के तोक निगलनी निवासी 14 वर्षीय छात्रा का शव जंगल में पेड़ पर फंदे से लटका मिला है। मौके पर पहुंची राजस्व पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक, ओखलकांडा ब्लॉक की ग्राम पंचायत पतलिया निगलनी गांव निवासी 14 वर्षीय छात्रा काजल मेलकानी (14) पुत्री गोपाल दत्त शनिवार से लापता थी। परिजनों की ओर से शनिवार को पटवारी के पास काजल की गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। ग्रामीणों ने रविवार देर शाम छात्रा के शव को पेड़ पर लटका देख इसकी सूचना राजस्व पुलिस के दी. जिसके बाद मौके पर पटवारी जीवन मेहता मौके पर पहुंचे शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेजा है। पटवारी के मुताबिक प्रथम दृष्टि मामला आत्महत्या प्रतीत हो रहा है लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
इधर, मृतका के पिता गोपाल दत्त मेलकानी ने बताया कि उनकी बेटी को घर से किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं थी, लेकिन कुछ दिनों से उसके स्वभाव में परिवर्तन देखने को मिल रहा था।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश