हल्द्वानी: यहां आर्मी कैंट में तैनात जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत,…..पुलिस जांच में जुटी
हल्द्वानी। आर्मी कैंट हल्द्वानी में तैनात तेलंगाना के जवान की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव घर में फंदे से लटका मिला। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज परिजनों को सूचित किया है. जवान अपनी पत्नी और छोटे-छोटे बच्चों के साथ आवास विकास किराए पर रहता था। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
बताया जा रहा कि तेकमतला वारंगल तेलगांना निवासी 31 वर्षीय कोलगुरी कार्तिक 25 मार्च 2013 को सेना में भर्ती हुए थे वह 5686 एससी बटालियन में थे इन दिनों उनकी तैनाती हल्द्वानी आर्मी कैंट में थी कोलगुरी अपनी पत्नी, डेढ़ और छह माह के दो बेटों के साथ आवास विकास में किराए के मकान में रह रहे थे. बताया जा रहा कि बेटे की तबीयत कुछ खराब चल रही थी और ड्यूटी जाते वक्त पत्नी ने लौटते समय बेटे की दवा लेकर आने की बात कही लेकिन कोलगुरी दवा लाना भूल गए जिस बात को लेकर पति-पत्नी में बहस हो गई।
इसके बाद कोलगुरी अपने कमरे में चले गए और फिर बाहर नहीं आए इधर पत्नी भी बच्चों के साथ सो गई रविवार सुबह जब पत्नी ने पति को कमरे में उठाने गई तो कमरा बंद था वह फांसी पर लटके मिले सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन शव को फंदे से उतारकर सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सूचना के बाद सैन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने परिजनों को सूचित कर दिया है जहां परिजनों के आज जाने की उम्मीद है जिसके बाद शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई हैं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता: राजस्व ग्राम की मांग पर 23वें दिन उमड़ा जनसैलाब, 1500 ग्रामीणों ने बुलंद की आवाज; राधा रतूड़ी के निर्देश भी बेअसर
नैनीताल: भारी वर्षा की चेतावनी के चलते कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट के चलते कल इस जिले में स्कूल रहेंगे बंद
जमीन बहने के बाद ही क्यों जागता है सिस्टम? बिन्दुखत्ता में गौला नदी के कटाव पर उठे सवाल
आज का राशिफल (06 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!