हल्द्वानी: यहां देर रात सड़क हादसे में सेना के जवान की मौत, साथी घायल
हल्द्वानी। देर रात एचएमटी के पास सड़क हादसे में सेना के जवान की मौत हो गई। वही दूसरा युवक घायल हो गया। आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं हादसे की सूचना पर काठगोदाम चैकी इंचार्ज फिरोज आलम पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
बताया जा रहा है कि दोनों दोस्त रानीबाग पार्टी से देर रात घर लौट रहे है थे तभी एचएमटी के पास हादस हो गया। सेना के जवान भगवान रावत उम्र 27 की मौके पर ही मौत हो गई। वही घायल का एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841
ADVERTISEMENTS


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश