हल्द्वानी: प्रकाश की मौत का बनभूलपुरा हिंसा से नहीं कोई संबंध, एसएसपी ने किया खुला
हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा ने आज बनभूलपुरा में हुए दंगे को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की और उन्होंने बताया कि इस दंगे के दौरान प्रकाश कुमार नाम के एक व्यक्ति की भी मौत हुई थी। मामले में एसएसपी नैनीताल के द्वारा बताया गया कि प्रकाश की मौत एक सोची समझी साजिश के तहत की गई फिलहाल बनभूलपुरा में हुई हिंसा मामले में प्रकाश की मौत का कोई संबंध नहीं है।
जब पुलिस ने जांच की तो यह बात सामने आई कि दंगों में प्रकाश कुमार की मौत नहीं हुई थी, एसएसपी ने खुलासा करते हुए बताया की रंजिश के कारण प्रकाश कुमार की हत्या कराई गई थी, और हत्या में पुलिस कांस्टेबल, उसकी पत्नी और साले सहित एक अन्य ने मिलकर हत्या की थी। एसएसपी ने बताया कि पुलिस कांस्टेबल की पत्नी से प्रकाश कुमार के अवैध संबंध थे इस बीच हत्या कर दंगे में मौत दिखाने की साजिश इनके द्वारा रची गई। बताया जा रहा है कि प्रकाश कुमार को गोल बार बुलाया गया जहां उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई और उसे दंगे में मौत दिखाने के लिए यहां लाया गया । तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जबकि पुलिस कांस्टेबल की पत्नी फरार है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश