हल्द्वानी: बारिस और ठंड के बावजूद कांग्रेस प्रत्याशी सुमित हृदयेश को जनसंपर्क के दौरान मिला अपार जनसमर्थन

ख़बर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। 59 हल्द्वानी विधानसभा कांग्रेस से प्रत्याशी सुमित हृदयेश ने आज भारी बारिस के बीच बाजार क्षेत्र में सब्जी मंडी, नया बाजार, मीरा मार्ग, साहूकार लाइन, होलिका ग्राउंड, सिंधी चौराहा, मंगलपडाव, कालाढुंगी चौराहा के साथ-साथ वार्ड 28 अंतर्गत FTI तथा वार्ड 18 अंतर्गत मुनगली गार्डन, भोलानाथ बगीचा , रमन मार्केट, रिफ्यूजी क्वार्टर आदि क्षेत्रों में व्यापक जनसंपर्क किया।
बारिस और ठंड के बावजूद कांग्रेस प्रत्याशी सुमित हृदयेश को जनसंपर्क के दौरान मिले अपार जनसमर्थन ने यह दर्शा दिया कि जनता के मन में स्व. इंदिरा हृदयेश जी की यादें अमिट है और कांग्रेस प्रत्याशी सुमित हृदयेश मे वे इंदिरा हृदयेश का अक्स देखते है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित

जनसंपर्क के दौरान मिले अपार जनसमर्थन और आशीर्वाद से भावुक हो सुमित हृदयेश ने कहा कि वे हमेशा हल्द्वानी की सेवा में एक जनसेवक के रूप में समर्पित रहकर हल्द्वानी के समग्र विकास के लिए सभी को साथ लेकर कार्य करेंगे।
अलग अलग क्षेत्रों में जनसंपर्क कार्यक्रम में पार्षद इमरान खान, संजू पाना, कैलाश साह, पंडित मदन मोहन जोशी, कमल मेहरा, जीवन कार्की, नवीन पांडे, अभिषेक मिश्रा, मोहन आर्य, जयकरन, सती जी, जगमोहन बगड़वाल, बब्लू रावत, प्रिया गुप्ता, गोपाल बोरा, सीमा बिष्ट, काजल बोरा, पार्वती देवी, मीना आर्य, कमला, हेमा, काजल राठौर, चम्पा देवी, अपर्णा, इंदु, हंसी नेगी, रिया प्रजापति, तारा आर्य, खुशी नागर, ममता आर्य, दीपक, रीतू, कन्नू परगाई, विपिन सनवाल, किशोर जोशी, गोविन्द बगड़वाल, विशाल भारती आदि ने कांग्रेस प्रत्याशी सुमित हृदयेश का सहयोग किया। इसके उपरांत कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सूरजेवाला जी संग स्वराज आश्रम में कांग्रेस पदाधिकारियो और कार्यकर्ताओं की बैठक में प्रतिभाग किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad