हल्द्वानी: यहां शराब पीने के दौरान दोस्तों में हुआ विवाद, एक ने दूसरे के सीने में मारी गोली, हालत नाजुक
हल्द्वानी। टीपीनगर पुलिस चौकी क्षेत्र के आनंदपुर गांव में शराब पीने के दौरान दो दोस्तों में विवाद हो गया विवाद इतना बड़ा एक दोस्त ने दूसरे के सीने पर गोली मार दी. घटना देर रात की बताई जा रही है फिलहाल गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल है जिसको इलाज के लिए बरेली रेफर किया गया है. घायल की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है। उसे पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।
पुलिस के अनुसार 16 वर्षीय किशोर मूलरूप से नेपाल व हाल देहरादून का का रहने वाला है। किशोर आनंदपुर गांव में रहने वाले एक युवक से उसकी दोस्ती है। किशोर15 दिन पहले हल्द्वानी टीपी नगर अपने दोस्त के घर आया हुआ था. बताया जा रहा कि शनिवार कि रात कुछ लड़के एक घर की छत में बैठकर शराब पी रहे थे.इसी बीच किशोर और उसके दोस्त के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई।
इस दौरान एक युवक ने किशोर के सीने पर तमंचे से गोली मार दी और फरार हो गया. साथी युवक गंभीर हालत में युवक को सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां हालत गंभीर होने पर देर रात उसको बरेली हायर सेंटर को रेफर किया है।
हल्द्वानी कोतवाली प्रभारी उमेश कुमार मलिक ने बताया कि गोली युवक के दाहिने तरफ सीने पर लगी है आरोपित की पहचान कर ली गई है उसे गिरफ्तार करने के लिए टीमें दबिश दे रही हैं. जिस छत पर गोली चली है वह सुधीर नाम के युवक का बताया जा रहा है. युवा की हालत गंभीर बनी हुई है पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


लालकुआं में दुकानदारों की मनमानी: सड़क पर दुकानें सजने से चलना हुआ दुश्वार, अब नगर पंचायत का एक्शन शुरू…
पंतनगर में दर्दनाक हादसा: बस की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत; ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा
आज का राशिफल (20 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बड़ी खबर! उत्तराखंड को मिले नए राज्यपाल, डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने ली शपथ; सीएम धामी ने दी बधाई
उत्तराखंड: दिन में चटख धूप, सुबह-शाम बढ़ी ठंड; इस दिन से बदल सकता है मौसम, जानें IMD का पूर्वानुमान