हल्द्वानी: यहां जिलाधिकारी वन्दना सिंह ने खनन समिति की ली बैठक,….दिए ये निर्देश
हल्द्वानी। जिलाधिकारी वन्दना सिंह ने कैंप कार्यालय हल्द्वानी में जिला खनन समिति की बैठक ली। बैठक लेते हुए जिलाधिकारी ने वन निगम को निर्देश दिए कि गौला के 11 गेटों में खनन हेतु जिन मानव संसाधनों तथा कंप्यूटर, इंटरनेट, तौल उपकरण आदि की निगम को आवश्यकता है, उनका प्रस्ताव एमडी वन निगम को प्रेषित करें ताकि खनन सत्र सुचारू करने में कोई असुविधा न हो, तथा राजस्व हानि से बचा जा सके, साथ ही आरटीओ प्रशासन संदीप सैनी को रामपुर रोड में संचालित हो रहे फिटनेस सेंटर की मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए जिससे वाहनों की फिटनेस हेतु आ रहे वाहन स्वामियों को किसी प्रकार की समस्या न हो और सुगमता से वाहनों की फिटनेस हो सके।
उपजिलाधिकारी हल्द्वानी परितोष वर्मा ने बताया कि आज वन निगम के पांच गेटों से 126 गाड़ियों द्वारा खनिज की निकासी की गई। शीशमहल गेट से 110, इंदिरा नगर गेट से 7, आंवला गेट से 4, देवरामपुर गेट से 4 और हल्दूचौड़ गेट से 01 वाहन ने उप खनिज की निकासी की है।
जिलाधिकारी ने सभी प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया कि खनन, परिवहन और वन निगम आदि विभिन्न विभागों में समन्वय स्थापित करें, तथा कानून व्यवस्था की स्थिति पर नियंत्रण रखें ।
वहीं, जिलाधिकारी ने कहा कि जो लोग शांतिपूर्वक व्यवसाय करना चाहते हैं, उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन की पूरी टीम उनका सहयोग कर रही है, परंतु कानून व्यवस्था बिगाड़ने तथा राजस्व को नुकसान पहुंचाने की घटनाओं पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी ।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल 1 नवंबर 2026: रविवार को मेष से मीन तक इन 12 राशियों का कैसा रहेगा दिन? जानें करियर, कारोबार और धन का हाल
दिल्ली में उत्तराखंड की लेखिका डॉ. कविता पांडेय की पुस्तक ‘अदम्या-असीम की ओर’ पर साहित्यिक परिचर्चा, शब्दों की शक्ति और कहानी कहने की कला पर हुआ मंथन
आज का राशिफल 31 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का भविष्य, किसे मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क
चमोली: बद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर पहाड़ी से टकराया, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत; शव बरामद