हल्द्वानी: जिलाधिकारी वंदना ने खनन समिति की बैठक में अधिकारियों को दिए अहम निर्देश…!
हल्द्वानी। जिलाधिकारी वंदना ने मंगलवार को कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में खनन समिति की बैठक की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को अवैध खनन को रोकने, पुराने खनन वाहनों को हटाने और खनन कार्यों में नियमों के पालन को लेकर कड़े निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में अवैध खनन पर पूर्ण रोक लगानी चाहिए और वर्षों से चल रहे पुराने खनन वाहनों को चरणबद्ध तरीके से हटाया जाए। उन्होंने बताया कि पुराने वाहनों से सड़क दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती है, और इस प्रकार के वाहनों को तत्काल हटाने की आवश्यकता है।
बैठक में उन्होंने परिवहन विभाग को निर्देश दिया कि अत्यधिक पुराने वाहनों पर खनन कार्य नहीं किया जाए और उन्हें धीरे-धीरे हटाया जाए। साथ ही, उन्होंने कहा कि वाहनों की फिटनेस जांच के दौरान नियमों का पालन करना आवश्यक है, ताकि सड़क पर दुर्घटनाओं को रोका जा सके। उन्होंने इन पुराने वाहनों के स्थान पर नए वाहनों का पंजीकरण कराने के निर्देश भी दिए।
जिलाधिकारी ने वन निगम को खनन के लक्ष्य को पूरा करने के साथ-साथ गौला, नंधोर और अन्य नदियों में आपदा प्रभावित क्षेत्रों में नदी के प्रवाह को सही करने के लिए प्राथमिकता के आधार पर निकासी कार्य करने को कहा।
इसके साथ ही, जिलाधिकारी ने बताया कि उपजिलाधिकारियों की अध्यक्षता में एक टास्कफोर्स कमेटी गठित की गई है, जो प्रत्येक माह रिपोर्ट भेजेगी। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को अवैध खनन को रोकने के लिए नियमित जांच अभियान चलाने के निर्देश दिए।
बैठक में अपर जिलाधिकारी पीआर चौहान, संयुक्त मजिस्ट्रेट वरूणा अग्रवाल, उपजिलाधिकारी परितोष वर्मा, रेखा कोहली, तुषार सैनी, प्रमोद कुमार, केएन गोस्वामी, नवाजिस खालिक और सचिव जिला विकास प्राधिकरण विजय नाथ शुक्ल के साथ संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल 2 नवंबर 2026: मेष से मीन तक 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा? जानें करियर, कारोबार, धन और परिवार का हाल
आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम, गैस सिलेंडर से लेकर मोबाइल कॉल तक जानें क्या-क्या बदला?
आज का राशिफल 1 नवंबर 2026: रविवार को मेष से मीन तक इन 12 राशियों का कैसा रहेगा दिन? जानें करियर, कारोबार और धन का हाल
दिल्ली में उत्तराखंड की लेखिका डॉ. कविता पांडेय की पुस्तक ‘अदम्या-असीम की ओर’ पर साहित्यिक परिचर्चा, शब्दों की शक्ति और कहानी कहने की कला पर हुआ मंथन