हल्द्वानी: घर में लाश की खबर से मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
हल्द्वानी। नीलकंठ कॉलोनी में एक घर में एक व्यक्ति की सड़ी-गली लाश मिलने से लोगों में हड़कंप मच गया। घर में लाश मिलने की सूचना पर पुलिस ने तत्कालिक कार्रवाई की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया। शव को उसके भाई को सौंप दिया गया है।
टीपी नगर चौकी के इंचार्ज पंकज जोशी ने बताया कि ग्राम प्रधान ललित मोहन नेगी ने सूचना दी कि एक घर खुला हुआ है और वहां से बदबू आ रही है। उस घर के बाथरूम में एक लाश पड़ी हुई थी।
घटना के मुताबिक, इस परिवार में दो भाई हैं और माता पिता की मौत हो चुकी है। एक भाई बीते बुधवार को काम से दिल्ली गया था और दूसरा भाई हरीश पंत घर पर ही था। बताया जा रहा है कि बाथरूम में मिले शव के पास दो बियर बोतलें और एक पव्वा भी था। प्राथमिक दृष्टया शराब अधिक पीने से मौत हुई हो सकती है।
पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद आगे की कार्रवाई के लिए जांच शुरू कर दी है।


आज का राशिफल (22 फरवरी 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
देहरादून में ‘पिंक काउंसिल CSI 2026’ का आगाज़: महिला हृदय स्वास्थ्य पर विशेषज्ञों का फोकस
उत्तराखंड में अर्ली वार्निंग सिस्टम होगा और मजबूत: विभिन्न जनपदों में लगेंगे एडब्ल्यूएस और डॉप्लर रडार
जनजाति समुदाय के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध-मुख्यमंत्री
उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा: शादी से लौट रहे दो दोस्तों की कार नाले में गिरी, मौके पर मौत