हल्द्वानी: बनभूलपुरा में आवश्यक सेवाएं की सुचारू, कल तक सुचारू हो सकता है इंटरनेट
हल्द्वानी। बनभूलपुरा में अब शांति व्यवस्था कायम होने लगी है वही जिलाधिकारी के निर्देश पर स्वास्थ्य सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर दिए गए हैं रविवार को होने वाली परीक्षा अपने निर्धारित स्थल और समय पर होगी और परीक्षार्थियों का प्रवेश पत्र ही कर्फ्यू पास के रूप में प्रयोग होगा आशा की जा रही है कि कल सुबह तक कर्फ्यू प्रभावित स्थल छोड़कर इंटरनेट सेवा होगी बहाल हो जाएगी। कर्फ्यू ग्रस्त क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं तथा आवश्यक वस्तु दूध इत्यादि की आपूर्ति की जा रही है।

कर्फ्यू प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को स्वास्थ्य सुविधा की जरूरत होने पर मेडिकल एंबुलेंस की सुविधा मिल सके। इसके लिए जिलाधिकारी वंदना सिंह ने सीएमओ डा श्वेता भंडारी को मेडिकल एंबुलेंस की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी करने के निर्देश दिए। इसी क्रम में प्रभावित क्षेत्रों में आम जन को आपात स्थिति में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो स्वास्थ्य विभाग ने दो हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए है जिनका नाम और फोन नंबर डा एन सी तिवारी, एसीएमओ 9410167445 और डा अजय, डिस्ट्रिक्ट इम्मुनाइजेशन अधिकारी 9412120155 है।
कल सुबह से कर्फ्यू प्रभावित क्षेत्र को छोड़ते हुए इंटरनेट सेवा को बहाली हो जाएगी। रोडवेज की बसे पूर्व की भांति अपने स्थलों से चल रही है। कल 11 फरवरी को आयोजित होने वाली प्रतियोगी परीक्षा अपने निर्धारित स्थल और समय पर होगी। साथ ही सब्जी मंडी भी सुचारू है जिससे लोगों को सब्जी की समस्या न हो। कर्फ्यू प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को एसेंशियल सेवाओं की आपूर्ति हो इसके लिए सिटी मजिस्ट्रेट को राशन, दूध , सब्जी आदि आवश्यक सामग्री की आपूर्ति बनाए रखने के आदेश दिए है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश