हल्द्वानी: यहां तेज रफ्तार कार पलटी, तीन लोगों की दर्दनाक मौत, चार गंभीर घायल
हल्द्वानी। आज सुबह तड़के होली के त्यौहार में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया है। नैनीताल रोड देवाशीष होटल के पास एक दिल्ली नंबर की एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे नगर निगम के लोहे के बने कूड़े दान वाले बॉक्स से जा टकराई और कार आगे की ओर पलट गई वही मॉर्निंग वॉक को जा रहे हैं दो लोगो से टकराई जिसमे दो मॉर्निंग वॉकर समेत कार में बैठे एक व्यक्ति की मौत हो गई।
इस पूरी घटना में कुल तीन लोगों की मौत हो गई है वहीं अन्य चार लोग जो कार में बैठे थे वह गंभीर रूप से घायल हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना सुबह 3:35 की बतायी जा रही है, जब तेज रफ्तार दिल्ली नंबर की कार नैनीताल रोड को बढ़ रही थी फिलहाल मौके पर पुलिस की टीम ने पहुंचकर घायलों को अस्पताल भिजवाया है वहीं तीनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, और पूरे हादसे की जांच में पुलिस जुटी है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश