हल्द्वानी: यहां जमीनी विवाद को लेकर दिन दहाड़े हुई फायरिंग, चार घायल, मचा हड़कंप
हल्द्वानी। जनपद में धारा 144 लागू होने के वाबजूद आज हल्द्वानी के,कुसुमखेड़ा क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर दिन दहाड़े गोली चली, इस दौरान चार लोगों को छर्रे लगे हैं। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आनन फानन में सभी घायलों को बेस अस्पताल लाया गया। जहाँ उनका उपचार चल रहा है। इस बीच पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर के पूछताछ प्रारंभ कर दी है।
बताया जा रहा है कुलविंदर सिंह, दर्शन सिंह, हरपाल सिंह और शाहिल को छर्रे लगे है। पड़ोस में रहने वाले शमशेर सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह समेत उसकेे अन्य साथियों पर फायरिंग का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि जमीनी विवाद को लेकर घटना को अंजाम दिया गया हैं। पुलिस पूरी तरह से जांच पड़ताल में जुटी हुई है तथा मामले की जांच कर रही है ।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


लालकुआं में दुकानदारों की मनमानी: सड़क पर दुकानें सजने से चलना हुआ दुश्वार, अब नगर पंचायत का एक्शन शुरू…
पंतनगर में दर्दनाक हादसा: बस की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत; ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा
आज का राशिफल (20 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बड़ी खबर! उत्तराखंड को मिले नए राज्यपाल, डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने ली शपथ; सीएम धामी ने दी बधाई
उत्तराखंड: दिन में चटख धूप, सुबह-शाम बढ़ी ठंड; इस दिन से बदल सकता है मौसम, जानें IMD का पूर्वानुमान