हल्द्वानी: चार साल पहले बिन्दुखत्ता में बहन के घर आया था युवक, आज मिला नरकंकाल, जांच में जुटी पुलिस की फॉरेंसिक टीम।
हल्द्वानी। जंगल में लकड़ी बीनने वाले लोगों ने यदि बियाबान जंगल में नर कंकाल नहीं देखा होता तो बिंदुखत्ता में आए 4 साल पहले युवक की गुमशुदगी का राज नहीं खुल पाता, लेकिन पुलिस की जांच पड़ताल में युवक की गुमशुदगी का राज खुला, घटना क्रम के अनुसार रविवार को रामपुर रोड स्थित टांडा जंगल में लकड़ी बीनने वाले ग्रामीणों ने कंकाल मिलने की सूचना पुलिस को दी।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद कंकाल के पास मिले आधार कार्ड के अनुसार शव की शिनाख्त बागेश्वर निवासी हरीश चंद्र जोशी के रूप में की । बताया जा रहा है कि कंकाल चार वर्ष पुराना है।ट्रांसपोर्ट नगर चौकी इंचार्ज मनोज कुमार ने फॉरेंसिक टीम के साथ मौके देखा तो कंकाल में खोपड़ी के साथ में कुछ हड्डियां पड़ी थीं। मौके पर पुलिस को एक आधार कार्ड मिला।
आधार कार्ड में हरीश चंद्र जोशी निवासी (42) बागेश्वर लिखा हुआ था। इस पर टीपी नगर चौकी इंचार्ज मनोज कुमार ने बताया कि जानकारी जुटाने पर पता चला कि हरीश चंद्र चार साल पहले बिंदुखत्ता अपनी बहन के घर आया था और लापता हो गया। बताया कि इसकी गुमशुदगी लालकुआं कोतवाली में भी दर्ज है। कंकाल मिलने की सूचना उसके परिजनों को दे दी गई है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार