हल्द्वानी: यहां नवजात की लाश मिलने से मचा हड़कंप,…..पुलिस जांच में जुटी।

ख़बर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। मंडी पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत नहर में अज्ञात नवजात लाश मिलने से सनसनी फैल गई, सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने नवजात के शव को कब्जे में लेकर 24 घंटे के लिए मोर्चरी में सुरक्षित रखा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

बताया जा रहा है कि क्षेत्र के एक जनप्रतिनिधि ने मंडी पुलिस को सूचना दी कि गोरापड़ाव हैडागजर नहर में एक अज्ञात नवजात की लाश पड़ी हुई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कि तो लाश नवजात बच्ची का था।

वहीं, लोगों का कहना है कि बच्ची पैदा होने पर कलयुगी मां ने बच्ची को नहर में फेंक दिया होगा जिससे उसकी मौत हो गई होगी या बिन ब्याही मां ने बच्ची को जन्म दिया होगा जिसके बाद उसको मरने के लिए नहर में फेंक दिया होगा।

यह भी पढ़ें 👉  आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!

मंडी चौकी प्रभारी गुलाब सिंह कंबोज का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए मोर्चरी में रखा गया है फिलहाल पुलिस पूरे मामले पुलिस जांच कर रही है।
संभवत नवजात पानी मे बहकर आई होगी. आसपास के क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगालने जा रहे हैं. जो भी लोग दोषी होंगे उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. नवजात की लाश मिलने के बाद आसपास के क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad