हल्द्वानी: यहां सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत, चार घायल, घर में मचा कोहराम
हल्द्वानी। रामपुर रोड पर बेलबाबा के पास रुद्रपुर की ओर से आ रही एक कार पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में पांच लोग घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों ने पुलिस के साथ एसटीएच में भर्ती कराया। जहां एक युवक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया गया। जबकि अन्य का उपचार चल रहा है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
पुलिस के अनुसार मृतक तीनपानी निवासी 23 वर्षीय हरीश राठौर पुत्र नेम चन्द राठौर यहां देवलचौड़ चौराहा के पास अपने भाई के साथ फास्ट फूड रेस्टोरेंट चलाता था। बीते बुधवार को वह रुद्रपुर निवासी अपने चाचा की शादी में शामिल होने गया था। देर रात वापस लौटते समय रामपुर रोड बेलबाबा के पास अज्ञात वाहन ने उनकी कार में टक्कर मार दी। जिसके बाद उनकी कार एक पेड़ से टकरा गई।
इस हादसे में हरीश के साथ उसका 23 वर्षीय भाई शिव बहादुर, 32 वर्षीय मदन सिंह राठौर पुत्र धरमवीर राठौर निवासी तीनपानी, 38 वर्षीय भुवन सतवाल और 22 वर्षीय कासिम खान घायल हो गये। सभी को उपचार के लिए एसटीएच लाया गया। यहां डॉक्टरों ने हरीश को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार