हल्द्वानी: यहां फैक्ट्री में लगी भीषण आग, फैक्ट्री जलकर हुई खाक,….देखें वीडियो
हल्द्वानी। रामपुर रोड स्थित बेल बाबा के पास लीसा फैक्ट्री में भीषण आग लग गई आग लगने से फैक्ट्री जलकर पूरी तरह से खाक हो गई. बताया जा रहा है की फैक्ट्री में भारी मात्रा में लीसा रखा हुआ था, फिलहाल इतनी भीषण आग किन कारणों से लगी इसका पता लगाया जा रहा है. अग्निशमन विभाग के कई गाड़ियां मौके पर मौजूद है अग्निशमन विभाग आज पर काबू करने का प्रयास कर रहा है लेकिन लिसा ज्वलनशील पदार्थ होने के चलते आज पर काबू नहीं हो पा रहा है।
बताया जा रहा है कि लीसा फैक्ट्री में भारी मात्रा में लीसा रखा हुआ था आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है. मौके पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स और ट्रैफिक के जवान मौजूद है जो यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने में लगे हुए हैं मौके पर पुलिस के अधिकारी भी मौजूद है. बताया जा रहा है कि आग से करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है अभी तक किसी तरह का जान नुकसान की सूचना नहीं है।
अग्निशमन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि आग को बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। लीसा ज्वलनशील पदार्थ होने के चलते आग बुझाने में फायर कर्मियों को दिक्कत हो रही है. आग पर जल्द काबू कर लिया जाएगा।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश