हल्द्वानी: यहां किराये का मकान लेकर चला रहे थे सेक्स रैकेट का धंधा, पुलिस ने महिला सरगना समेत युवक को किया गिरफ्तार
हल्द्वानी। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की टीम ने किराए के मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए एक महिला और पुरुष को पकड़ा। जबकि एक महिला मौके से फरार हो गई, घर के अंदर कई आपत्तिजनक सामान भी पुलिस ने बरामद किया हैं।
शनिवार देर रात उ.नि. दीपा भट्ट, प्रभारी एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल के नेतृत्व में टीम ने मुखबिर की सूचना पर मुखानी क्षेत्र में स्थित भट्ट कॉलोनी फेस-1 के एक मकान में दबिश दी, जहां टीम को एक महिला और पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में मिले। उनके पास से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई। टीम ने मौके से पुरुष ग्राहक और देह व्यापार कराने वाली महिला सरगना को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में देह व्यापार कराने वाली महिला ने बताया कि, उसने यह मकान 15 हजार रूपए माह किराए पर लिया है, जिसमें वह वैश्यालय चला रही थी। महिला ने बताया कि पंचायत घर निवासी एक महिला उसे देह व्यापार के लिए महिलाएं उपलब्ध कराती थी। जिसकी तलाश की जा रही है।
पुलिस ने मुक्तेश्वर निवासी पीड़ित महिला को रेस्क्यू कर काउंसलिंग कराने के पश्चात उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। जबकि मकान मालिक को किरायेदार का सत्यापन न करने पर 83 पुलिस एक्ट के अंतर्गत ₹5000/-रु. का नगद चालान किया।
पुलिस ने पुरुष ग्राहक निवासी आवास विकास कॉलोनी काठगोदाम और देह व्यापार कराने वाली महिला निवासी मोहल्ला सराय नसरुल्लाह थाना व जिला बुलंदशहर को गिरफ्तार किया, जिनके विरुद्ध थाना मुखानी में अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस टीम में उ.नि. दीपा जोशी प्रभारी एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल, कानि. मोहन किरौला, कानि. महेन्द्र भोज शामिल रहे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल 1 नवंबर 2026: रविवार को मेष से मीन तक इन 12 राशियों का कैसा रहेगा दिन? जानें करियर, कारोबार और धन का हाल
दिल्ली में उत्तराखंड की लेखिका डॉ. कविता पांडेय की पुस्तक ‘अदम्या-असीम की ओर’ पर साहित्यिक परिचर्चा, शब्दों की शक्ति और कहानी कहने की कला पर हुआ मंथन
आज का राशिफल 31 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का भविष्य, किसे मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क
चमोली: बद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर पहाड़ी से टकराया, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत; शव बरामद