हल्द्वानी: यहां वन विभाग ने की अतिक्रमण के विरुद्ध की बड़ी कार्यवाही, 7 एकड़ वन भूमि अतिक्रमण मुक्त
हल्द्वानी। उत्तराखंड हाईकोर्ट द्वारा पारित आदेश के बाद प्रभागीय वनाधिकारी श्री बाबूलाल, प्रभागीय वनाधिकारी, हल्द्वानी वन प्रभाग, हल्द्वानी से प्राप्त दिशा-निर्देशो के क्रम में गौलापार स्थित कालूखेड़ा कक्ष संख्या 01 एवं गाड़खरक बीट एवं अन्य वन क्षेत्रों से वन विभाग की टीम ने लगभग 07 एकड़ वन भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। अतिक्रमण मुक्त वन भूमि पर हल्द्वानी वन प्रभाग द्वारा 1500 विभिन्न प्रकार के वृक्षों का रोपण किया गया।

उप प्रभागीय वनाधिकारी, नंधौर/शारदा, श्रीमती ममता चंद ने बताया कि यह कार्यवाही मा0 उच्च न्यायालय, उत्तराखंड, नैनीताल द्वारा दिये गए आदेश एवं प्रभागीय वनाधिकारी, श्रीमान बाबूलाल द्वारा दिए गए दिशा- निर्देशों के क्रम में की गई है। आगे भी अतिक्रमण के विरुद्ध ध्वस्तीकरण की कार्यवाही जारी रहेगी। वन भूमि पर अतिक्रमण करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नही जाएगा।

आज अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही में उप प्रभागीय वनाधिकारी, नंधौर/शारदा, श्रीमती ममता चंद, श्री अजय लिंग्वाल प्रशिक्षु ACF, वन क्षेत्राधिकारी, जौलासाल एवं डाण्डा, श्री सुनील शर्मा, वन क्षेत्राधिकारी, छकाता, श्री कैलाश गुडवन्त और भारी संख्या में हल्द्वानी वन प्रभाग की टीम दल बल के साथ मौजूद रही।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश