हल्द्वानी: यहां आईटीआई का छात्र लाखों की स्मैक के साथ गिरफ्तार
हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस ने भारी मात्रा में स्मैक के साथ एक तस्कर को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। एसएसपी नैनीताल प्रह्लाद नारायण मीणा ने आज हल्द्वानी में स्मैक तस्करी का खुलासा किया है। एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने बताया कि एसओजी एवं पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए थाना चोरगलिया क्षेत्र अंतर्गत वन विभाग के गेट के समीप चैकिंग के दौरान सितारगंज की ओर से आ रहे एक युवक को पकड़ा। युवक की तलाशी लेने पर उसके पास से 105 ग्राम स्मैक बरामद हुई। जब्त की गई स्मैक की बाजार कीमत करीब 10 लाख रुपए से ज्यादा बताई जा रही है।
गिरफ्तार तस्कर अभय पुत्र सत्य प्रकाश निवासी थाना खटीमा जनपद उधम सिंह नगर ने पूछताछ में बताया कि वो ITI का छात्र है अपने दोस्त तुषार शर्मा से स्मैक खरीद कर अधिक पैसे कमाने की लालच में हल्द्वानी शहर में बेचने के लिए ला रहा था।
जहां वन विभाग के बैरियर के पास सितारगंज-चोरगलिया मुख्य मार्ग पर एसओजी प्रभारी अनीस अहमद और थाना चोरगलिया पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान तस्कर अभय को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के कब्जे से पुलिस को 105 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार तस्कर के विरुद्ध थाना चोरगलिया में एन.डी.पी.एस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


दिल्ली में उत्तराखंड की लेखिका डॉ. कविता पांडेय की पुस्तक ‘अदम्या-असीम की ओर’ पर साहित्यिक परिचर्चा, शब्दों की शक्ति और कहानी कहने की कला पर हुआ मंथन
आज का राशिफल 31 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का भविष्य, किसे मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क
चमोली: बद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर पहाड़ी से टकराया, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत; शव बरामद
आज का राशिफल (30 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!