हल्द्वानी: यहां प्रशासन ने अतिक्रमण किया ध्वस्त, जमीन पर लिया कब्जा

ख़बर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। शहर में सरकारी जमीनों पर हो रहे अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम और जिला प्रशासन ने मिलकर एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। गुरुवार को लालडांठ क्षेत्र में नगर निगम और प्रशासन ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाया और उसे अपने कब्जे में ले लिया। इस दौरान मुख्य नगर आयुक्त विशाल मिश्रा और तहसीलदार सचिन कुमार मौके पर मौजूद थे।

यह भी पढ़ें 👉  आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!

नगर आयुक्त विशाल मिश्रा ने बताया कि शहर में चौथे स्थान पर नगर निगम द्वारा अतिक्रमण हटाकर कब्जा लिया जा रहा है उन्होंने कहा कि सरकारी भूमि पर अतिक्रमण हटाते हुए उन्हें आमजन के उपयोग के लिए भूमि का प्रयोग किया जाएगा या फिर नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए विभिन्न सरकारी उपक्रम खोले जाएंगे। नगर आयुक्त विशाल मिश्रा ने बताया कि सरकारी भूमि पर कब्जा लेकर उन्हें जनउपयोग के लिए ले जाने की यह प्रक्रिया लगातार जारी रहेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad