हल्द्वानी: यहां गुलदार ने बच्चे को बनाया निवाला, इस हालत में मिला शव
हल्द्वानी। शहर के निर्मला कॉन्वेंट स्कूल के पास रेलवे पटरी की ओर रहने वाले एक सात साल के बच्चे को गुलदार ने अपना निवाला बना लिया। सात साल का शिवा अपनी दादी के साथ घर से बाहर निकला था, तभी घात लगाकर बैठा तेंदुआ बच्चे को उठाकर ले गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने वन विभाग और प्रशासन को घटना की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीम ने रात भर सर्च चलाया अभियान चलाया। गुरूवार की सुबह जंगल में बच्चे का शव बरामद हुआ। तेंदुआ शव को धड़ से ऊपर पूरा खा गया था। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सूचना मिलने पर एसडीएम परितोष वर्मा और तहसीलदार सचिन कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों को परिजनों को मुआवजा संबंधी कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं बच्चे को गुलदार द्वारा निवाला बनाए जाने के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश