हल्द्वानी: यहां दवा कारोबारी के घर ED का छापा, मचा हड़कंप
हल्द्वानी। शहर के तिकोनिया स्थित दवा कारोबारी बनमीत नरूला के निवास में देहरादून ईडी की टीम ने छापा मारा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक अमेरिका में प्रतिबंधित दवाइयों को बेचने और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में सजा काट रहे बनमीत नरूला के तिकोनिया स्थित आवास में शुक्रवार को ईडी की टीम ने छापेमारी की। मिली जानकारी के अनुसार देहरादून पुलिस के साथ ईडी की टीम की 12 गाड़ियां सुबह पांच बजकर 45 मिनट पर तिकोनिया स्थित बनमीत नरूला के घर पहुंची। ईडी की छापेमारी से मोहल्ले में हड़कंप मच गया।
छापेमारी के वक्त बनमीत नरूला के घर में उनके पिता सुरजीत नरूला और परिवार के लोग मौजूद थे। छापेमारी के बाद से किसी भी बाहरी व्यक्ति को घर के अंदर जाने नहीं दिया जा रहा है। बाहरी लोग काम करने आए तो उनको अंदर जाने नहीं दिया गया। गेट पर स्थानीय पुलिस का कड़ा पहरा है। सुबह टीम जब यहां पहुंची तो अलमारी और तिजोरी का ताला खोलने के लिए चाबी बनाने वाले को बुलाया गया। इसके बाद ईडी की टीम ने अलमारी और तिजोरी के साथ घर में रखे तमाम दस्तावेज खंगाले। बताया जा रहा है कि ईडी की टीम मामले से जुड़े अन्य स्थानों पर भी छापेमारी कर रही है। बनमीत के पिता सुरजीत नरूला से बातचीत करने की कोशिश की गई लेकिन उन्होंने इस बारे में कुछ भी बताने से इंकार कर दिया।
बताया जा रहा है कि हलद्वानी निवासी बनमीत सिंह को अप्रैल 2019 में लंदन में गिरफ्तार किया गया था और 2023 में अमेरिका में प्रत्यर्पित किया गया था। उसे कोलंबस अदालत के समक्ष नियंत्रित पदार्थों को वितरित करने के इरादे से रखने की साजिश और मनी लॉन्ड्रिंग की साजिश रचने का दोषी ठहराया गया और सात साल की सजा सुनाई गई थी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


लालकुआं में दुकानदारों की मनमानी: सड़क पर दुकानें सजने से चलना हुआ दुश्वार, अब नगर पंचायत का एक्शन शुरू…
पंतनगर में दर्दनाक हादसा: बस की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत; ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा
आज का राशिफल (20 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बड़ी खबर! उत्तराखंड को मिले नए राज्यपाल, डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने ली शपथ; सीएम धामी ने दी बधाई
उत्तराखंड: दिन में चटख धूप, सुबह-शाम बढ़ी ठंड; इस दिन से बदल सकता है मौसम, जानें IMD का पूर्वानुमान