हल्द्वानी: यहां विजिलेंस ने रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया इस प्रशासनिक अधिकारी को…..
हल्द्वानी। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अब भ्रष्ट अधिकारियों पर जबरदस्त तरीके से नकेल कसी जा रही है एक के बाद एक कई भ्रष्ट अधिकारियों को अब तक सलाखों के पीछे विजिलेंस पहुंचा चुकी है।
मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड द्वारा भ्रष्टाचार के विरूद्ध मुहिम चलाने के निर्देश दिये गये थे। इस सम्बन्ध में सेक्टर हल्द्वानी में प्राप्त शिकायत पर निदेशक सतर्कता, उत्तराखण्ड के आदेशानुसार आज दिनांक 01-11-2023 को पुलिस उपाधीक्षक, सतर्कता अधिष्ठान, सेक्टर हल्द्वानी, नैनीताल अनिल सिंह मनराल के पर्यवेक्षण में तथा निरीक्षक मनोहर सिंह दसौनी के नेतृत्व में विजिलेंस टीम द्वारा शिकायतकर्ता पीआरडी जवान की शिकायत पर पी0आर0डी) कार्यालय में नियुक्त प्रशासनिक अधिकारी अश्विनी कुमार पुत्र ऋषीवीर सिंह नि0 ग्राम सिकंदराबाद उझानी थाना मुजरिया जिला बदायूं हॉल निवासी कलेक्ट्रेट कालोनी मका() डी- 4, रूद्रपुर जनपद ऊधमसिंहनगर को शिकायतकर्ता से 10,000/- रूपये (दस हजार रूपये) की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।
शिकायतकर्ता ने शिकायत की थी कि उसके द्वारा युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल कार्यालय में तैनात प्रशासनिक अधिकारी श्री अश्विनी कुमार से ड्यूटी लगाने का निवेदन किया तो इनके द्वारा ड्यूटी लगाने की एवज में 15000/- रूपये की मांग की गई। निवेदन करने पर 10000/- रूपये में मान गये थे ।
प्रार्थी की ड्यूटी अक्टूबर महीने में जिला आबकारी कार्यालय रूद्रपुर में लगाई गई है। प्रार्थी द्वारा अपनी पारिवारिक समस्या के चलते आरोपी से अपनी ड्यूटी गदरपुर की तरफ लगाने के लिए निवेदन किया तो उनके द्वारा द्वारा 10,000/- रूपये की मांग की गयी। प्रार्थी रिश्वत नहीं देना चाहता है।
शिकायतकर्ता की शिकायत की जांच कराने पर शिकायत सही पाये जाने पर निरीक्षक श्री मनोहर सिंह दसौनी के नेतृत्व में ट्रैप टीम का गठन किया गया। ट्रैप टीम द्वारा प्रशासनिक अधिकारी अश्विनी कुमार को शिकायतकर्ता से 10,000/- रूपये (दस हजार रूपये) की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।
ट्रैप टीम में ट्रैप प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह दसौनी के अतिरिक्त निरीक्षक विनोद कुमार यादव, उपनिरीक्षक कैलाश चन्द्र जोशी, हे कां(0) दीप चन्द्र जोशी एवं कानि0 नवीन कुमार शामिल रहे। निदेशक सतर्कता महोदय द्वारा टैप टीम को 5000/- रूपये नगद पुरूष्कार प्रदान करने की घोषणा की गयी है।
पुलिस उपाधीक्षक अनिल सिंह मनराल ने अपील की है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ आगे आयें और टोल फ्री नम्बर-1064 पर कॉल करें।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल 1 नवंबर 2026: रविवार को मेष से मीन तक इन 12 राशियों का कैसा रहेगा दिन? जानें करियर, कारोबार और धन का हाल
दिल्ली में उत्तराखंड की लेखिका डॉ. कविता पांडेय की पुस्तक ‘अदम्या-असीम की ओर’ पर साहित्यिक परिचर्चा, शब्दों की शक्ति और कहानी कहने की कला पर हुआ मंथन
आज का राशिफल 31 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का भविष्य, किसे मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क
चमोली: बद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर पहाड़ी से टकराया, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत; शव बरामद