हल्द्वानी: यहां महिला इंस्पेक्टर द्वारा मारपीट व गोली मारने की धमकी का मामला, SSP ने किया लाइन हाजिर
हल्द्वानी। पुलिस महिला हेल्पलाइन प्रभारी ललिता पांडे की दबंगई का मामला सामने आया है। महिला प्रभारी ने काउंसलिंग के लिए बुलाई गई युवती व उसके भाई से अभद्रता की है। युवक के वीडियो बनाने पर प्रभारी का पारा चढ़ गया, उन्होंने युवती को थप्पड़ जड़ दिया और सभी परिजनों को आधी रात घर में घुसकर गोली मारने की धमकी दे डाली। एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी ने महिला सेल प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हल्द्वानी के तल्ला गोरखपुर की रहने वाली महिला और उसके पति ने बताया कि दो महीने पहले पहाड़ से आकर यहां किराए में रह रहे हैं। और अपनी पत्नी के साथ ड्यूटी जाते हैं। बीते सोमवार शाम महिला हेल्पलाइन प्रभारी ललिता पांडे उनके घर पहुंचीं। उस समय उनकी छोटी बहन घर में थी। इस दौरान महिला प्रभारी ने बहन से मारपीट की और अनैतिक काम से जुड़े होने का आरोप लगाते हुए घर और आलमारी का सामान बिखेर दिया।
पीड़ित ने महिला प्रभारी पर आरोप लगाया कि घर में रखे 3 मोबाइल को अपने साथ ले गईं और उसकी बहन की बेल्ट से पिटाई कर दी। इसके बाद जब उन्होंने सुबह महिला हेल्पलाइन में आकर अपनी बात रखनी चाही तो हेल्पलाइन प्रभारी ललिता पांडे ने सबके सामने और मीडिया कर्मियों के सामने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान उन्होंने अभद्र भाषा का प्रयोग भी प्रयोग किया। खुलेआम गोली मारने की धमकी दी और अनैतिक कार्य में फंसाने की धमकी दी।
पीड़ित परिवार का कहना है कि वह लोग अपनी सफाई देते रहे लेकिन महिला प्रभारी ने उनकी एक नहीं सुनी, पूरे मामले में पीड़ित ने महिला सेल प्रभारी ललिता पांडे के खिलाफ एसपी सिटी को तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही पीड़ित परिवार ने महिला प्रभारी से जान माल का खतरा भी बतायाज़ है।
इस मामले में एसपी सिटी डॉ जगदीश चंद्र ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी. इसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी, फिलहाल महिला सेल प्रभारी को लाइनहाजिर कर दिया गया है। एसपी सिटी जगदीश चंद्र का कहना है कि पीड़ितों की तहरीर के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के दौरान जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम: 26 दिन बाद इंडिया गठबंधन का क्रमिक अनशन स्थगित, हरीश रावत ने जूस पिलाकर कराया समाप्त, अब देहरादून में…..
गैरसैंण में विधानसभा सत्र शुरू, पूर्व मुख्यमंत्री खंडूड़ी और पूर्व मंत्री बिष्ट को दी श्रद्धांजलि
अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज की समस्याओं पर संजय पाण्डे ने उठाई आवाज, रेडियोलॉजिस्ट की व्यवस्था का आश्वासन
आज का राशिफल (27 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
निर्माणाधीन इमारत की पांचवीं मंजिल से गिरकर प्रॉपर्टी डीलर की मौत, पुलिस जांच में जुटी