हल्द्वानी: यहां शिक्षिका ने झील में कूदकर की आत्महत्या करने की कोशिश,…..फिर स्थानीय युवकों ने
हल्द्वानी। काठगोदाम के एक प्रतिष्ठित स्कूल की शिक्षिका ने भीमताल स्थित झील में खुद कर जीवन लीला समाप्त करने की कोशिश की लेकिन कुछ युवाओं की तत्परता से उसकी जान बच गई।
शुक्रवार दोपहर हल्द्वानी की रहने वाली शिक्षिका भीमताल पहुंची और भीमताल झील में कूद मार दी। इससे मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों में अफरातफरी मच गई।बीच महिला को बचाने के लिए स्थानीय दो युवकों ने झील में कूद गए। मशक्कत के बाद दोनों ने महिला को झील से सकुशल बाहर निकाला। सूचना पर महिला एसआई सिमरन कौर, कांस्टेबल सुमित चौधरी महिला को थाने ले गए।
पुलिस ने महिला के पति को घटना की सूचना दी। इसके बाद महिला का पति भीमताल थाने पहुंचा। बताया जा रहा है कि महिला हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र के रहने वाली है शिक्षिका को समझाने के बाद पति के साथ घर भेज दिया गया । बताया जा रहे की शिक्षाका काठगोदाम स्थित एक नामी स्कूल में पढ़ाती है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश