हल्द्वानी : रेलवे भूमि पर अतिक्रमण हटाने के लिए हुई हाई लेवल मीटिंग, 4365 घरों पर चलेगा बुल्डोजर
हल्द्वानी। नैनीताल हाईकोर्ट के आदेश के बाद बनभूलपुरा में रेलवे भूमि पर अतिक्रमण हटाने के लिए अधिकारियों की हाई लेवल मीटिंग की गई। मीटिंग में कमिश्नर, पुलिस, प्रशासन और रेलवे के अधिकारी मौजूद रहे। बताया गया कि रेलवे प्रशासन 28 दिसंबर अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस से जारी करेगा।
28 दिसंबर से ही दोबारा पिलर बंदी शुरू होगी। अतिक्रमण हटाने के लिए विस्तृत प्लान तैयार किया गया। बता दें कि नैनीताल हाईकोर्ट के आदेश के बाद बनभूलपुरा में रेलवे की 78 एकड़ भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई होनी है। बनभूलपुरा के 4365 घरों को तोड़कर अतिक्रमण हटाया जाना है। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान ड्रोन और वीडियो कैमरों से पूरे क्षेत्र पर निगरानी रखी जायेगी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश