हल्द्वानी : यहां देर रात काम्प्लेक्स में लगी भीषण आग, दो दुकानें जलकर हुई खाक
हल्द्वानी। यहां बड़ी मुखानी क्षेत्र अंतर्गत चौधरी काम्प्लेक्स में देर रात भीषण आग लग गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया।
जानकारी के अनुसार, हल्द्वानी के बड़ी मुखानी क्षेत्र अंतर्गत रोला की पुलिया (पीली कोठी रोड स्थित नीम के पेड़ वाली रोड) के पास चौधरी काम्प्लेक्स में स्थित भगवती ट्रेडर्स (हार्डवेयर की दुकान) और मेहरा स्पोर्ट्स की दुकान में शुक्रवार देर रात 12 बजे के बाद भीषण आग लग गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। लेकिन जब तक सबकुछ जलकर राख हो चुका था।
बताया जा रहा है कि, वहां से गुजर रहे राहगीरों ने आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी, जिससे समय रहते आग पर काबू पाया गया। अगर फायर ब्रिगेड को समय पर सूचना नहीं मिलती तो शायद आग पूरे काम्प्लेक्स में फैल सकती थी। आग लगने का कारण शॉट सर्किट बताया जा रहा है। आग लगने से दोनों दुकान स्वामी को लाखों-करोड़ का नुकसान हुआ है।
भगवती ट्रेडर्स के स्वामी देवेश चौधरी ने बताया कि, देर आग लगने से उनकी हार्डवेयर की दुकान पूरी तरह जलकर राख हो गई, इस आग से उनको करीब 1 करोड़ का नुकसान हुआ है। आग लगने का पता करीब रात दो बजे चला।
वहीं मेहरा स्पोर्ट्स के स्वामी केदार मेहरा ने बताया कि, उनको आग लगने का पता रात दो बजे करीब चला, उनकी दुकान में सबकुछ जलकर राख हो गया। उन्होंने बताया कि करीब 5 लाख से अधिक का नुकसान हुआ है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश