हल्द्वानी: यहां गृह क्लेश के चलते युवक ने खाया जहर, उपचार के दौरान हुई मौत
हल्द्वानी। यहां मुखानी थाना क्षेत्र के अन्तर्गत एक युवक ने गृह क्लेश के चलते जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे डॉ0 सुशीला तिवारी चिकित्सालय में भर्ती करवाया। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ऊंचा पुल निवासी 23 वर्षीय संदीप जोशी बीते 1 सप्ताह पूर्व गृह क्लेश के चलते घर पर ही जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने आनन-फानन में उसे एसटीएच में भर्ती करवाया। बीते रविवार रात को संदीप ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची मेडिकल चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और अपनी कार्रवाई शुरू की। परिजनों से पूछताछ में पुलिस को बताया कि संदीप का किसी बात को लेकर घर में झगड़ा हो गया था। इसी के चलते उसने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। सोमवार को सुबह पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल 1 नवंबर 2026: रविवार को मेष से मीन तक इन 12 राशियों का कैसा रहेगा दिन? जानें करियर, कारोबार और धन का हाल
दिल्ली में उत्तराखंड की लेखिका डॉ. कविता पांडेय की पुस्तक ‘अदम्या-असीम की ओर’ पर साहित्यिक परिचर्चा, शब्दों की शक्ति और कहानी कहने की कला पर हुआ मंथन
आज का राशिफल 31 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का भविष्य, किसे मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क
चमोली: बद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर पहाड़ी से टकराया, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत; शव बरामद