हल्द्वानी: IAS विशाल मिश्रा ने नगर आयुक्त का लिया चार्ज
हल्द्वानी। काठगोदाम नगर निगम को नया नगर आयुक्त मिल गया है। साल 2018 बैच के आईएएस अधिकारी विशाल मिश्रा ने आज गुरुवार को हल्द्वानी नगर निगम की कमान संभाल ली है। यह पहली बार है जब हल्द्वानी नगर निगम को कोई IAS अधिकारी नगर आयुक्त मिला हो । इससे पहले PCS अधिकारी ही इस पद को संभालते रहे हैं। विशाल मिश्रा उत्तराखंड कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। इससे पहले आईएएस मिश्रा उधम सिंह नगर जिले में मुख्य विकास अधिकारी (CDO) के पद पर तैनात थे। अब उनकी जगह हल्द्वानी के निवर्तमान नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय लेंगे। आईएएस मिश्रा ने साल 2020 में कोरोना के चरम काल में उपजिलाधिकारी रुद्रपुर का कार्यभार संभाला था। उन्होंने इस दौरान उन्होंने कोरोना मरीजों के लिए अनेकों काम किए।
आईएएस विशाल मिश्रा ने कहा अतिक्रमण पर उनका भी स्टैंड साफ़ है की वह किसी भी हाल में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं करेंगें। आईएएस मिश्रा ने बताया इससे पहले उधमसिंह नगर में भी उन्होंने अतिक्रमण हटाओ अभियान पर कई ड्राइव चलाई हैं। उन्होंने कहा जो काम शहर और जनहित में होंगें और उन्हें हमेशा प्राथमिकता दी जाएगी। आपको बता दें की इन दिनों देश भर में अतिक्रमण को लेकर हल्द्वानी सुर्खियों में है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश