हल्द्वानी: यहां अगर तेज बाइक दौड़ाई तो सीधा आपके मोबाइल पर आएगा चालान
हल्द्वानी। शहर में यातायात नियमों की लगातार अनदेखी होती है। शहर की मशहूर नैनीताल रोड पर सबसे ज्यादा ट्रैफिक नियमों को तोडा जाता है। लेकिन अब हल्द्वानी में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर शिकंजा कसने वाला है। परिवहन विभाग ने नैनीताल रोड में वाहन दौड़ाने की गति तय कर दी गी है। तय गति से ज्यादा पर वाहन दौड़ाया तो सीधा देहरादून से चालान आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
परिवहन विभाग ने काठगोदाम में एएनपीआर कैमरे लगाए हैं। इन कैमरों से अब तक बिना हेलमेट, गलत तरीके से वाहन चलाना आदि में चलान किए जाते थे। बता दें कि इन कैमरों से ओवर स्पीड में चालान नही किए जाते थे। लेकिन 18 मई को संयुक्त परिवहन आयु्क्त सनत कुमार सिंह ने ओवर स्पीड में चालान के आदेश जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही सभी वाहनों की गति सीमा भी तय कर दी गई है।
आदेश के अनुसार नैनीताल रोड पर दोपहिया वाहन चालक ने अगर 60 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से अधिक तेज वाहन चालाया तो उसका चालान किया जाएगा। वहीं कार वाहन चालक ने 70 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से अधिक तेज वाहन चालाया तो उसका चालान होगा। वहीं बात करें भारी वाहनों की तो उनके लिए 60 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड तय की गई है। और तीनपहिया वाहनों की स्पीड 50 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड तय की गई है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता: राजस्व ग्राम की मांग पर 23वें दिन उमड़ा जनसैलाब, 1500 ग्रामीणों ने बुलंद की आवाज; राधा रतूड़ी के निर्देश भी बेअसर
नैनीताल: भारी वर्षा की चेतावनी के चलते कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट के चलते कल इस जिले में स्कूल रहेंगे बंद
जमीन बहने के बाद ही क्यों जागता है सिस्टम? बिन्दुखत्ता में गौला नदी के कटाव पर उठे सवाल
आज का राशिफल (06 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!