हल्द्वानी: बनभूलपुरा में अवैध मदरसा और नमाज स्थल भारी विरोध के बीच किया ध्वस्त,… देखें वीडियो

ख़बर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। थाना बनभूलपुरा क्षेत्र अंतर्गत मलिक का बगीचा क्षेत्र में नजूल भूमि पर निर्माणाधीन अवैध नमाज स्थल भवन एवं कथित मदरसा भवन को नगर निगम की टीम ने आज गुरुवार को जेसीबी मशीन लगाकर ध्वस्त कर दिया है।

नगर निगम और प्रशासन द्वारा भारी फोर्स के साथ इंदिरा नगर क्षेत्र के अवैध मदरसे और नमाज स्थल को जेसीबी से तोड़ा। इस दौरान मौजूद मुस्लिम महिलाओं और युवकों ने भारी विरोध प्रदर्शन किया। उग्र हुई भीड़ ने पुलिस प्रशासन और नगर निगम की टीम पर पथराव कर दिया।

इस पथराव में एसडीएम सहित कई पुलिसकर्मी और निगम कर्मचारी घायल हुए हैं वहीं जेसीबी का शीशा भी टूट गया है। हालांकि भारी विरोध के बावजूद नगर निगम ने नजूल भूमि पर निर्माणाधीन अवैध नमाज स्थल भवन एवं कथित मदरसा भवन को जेसीबी मशीन से तोड़ने का काम सुचारु रखा।

यह भी पढ़ें 👉  चमोली: बद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर पहाड़ी से टकराया, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत; शव बरामद

नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने बताया कि, अवैध मदरसे से एवं नमाज वाली जगह पूरी तरह अवैध है। पूर्व में नगर निगम ने तीन एकड़ जमीन पर कब्जा ले लिया था, लेकिन अवैध मदरसे एवं नमाज स्थल को सील कर दिया था और अब इसे आज ध्वस्त कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  आज का राशिफल (30 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!

कार्रवाई के दौरान मलिक के बगीचे के आसपास के रहने वाले तमाम अराजक तत्वों ने पुलिस प्रशासन और पत्रकारों के ऊपर जमकर पथराव किया है। जिसमें कई पुलिसकर्मी और पत्रकार घायल हुए हैं जिसके बाद पुलिस ने अराजक तत्वों से बल पूर्वक कार्यवाई की। पुलिस ने आसु गैस के गोले भी छोड़े। पथराव करने वाले अराजक तत्वों को चिन्हित किया जा रहा है और उनकी गिरफ्तारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  चमोली: बद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर पहाड़ी से टकराया, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत; शव बरामद

इस दौरान एसएसपी नैनीताल प्रहलाद मीणा, थाना बनभूलपुरा एसओ नीरज भाकुनी, मुखानी एसओ प्रमोद पाठक, कालाढूंगी एसओ नंदन सिंह रावत समेत भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रही। इसके अलावा नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, एसडीएम परितोष वर्मा समेत नगर निगम की बड़ी संख्या में टीम मौजूद रही।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad