हल्द्वानी: यहां देर रात बाइक दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत एक घायल

ख़बर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। देर रात बाइक दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दूसरे व्यक्ति का अस्पताल में उपचार चल रहा है कोतवाल उमेश मलिक के मुताबिक शुक्रवार देर रात रामपुर रोड स्थित स्टैंडर्ड स्वीट्स से भोलानाथ गार्डन को जाने वाले लिंक रोड पर एक बाइक संख्या uk04 ए 997 2 तो दुर्घटनाग्रस्त हो गईl

यह भी पढ़ें 👉  आज का राशिफल (30 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!

बताया जा रहा है कि मोड पर बाइक अनियंत्रित होकर खंभे और दीवार से टकरा गई थी पुलिस ने दुर्घटना में घायल बाइक स्वरों को उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल में एडमिट कराया। जहां उपचार के दौरान देवेंद्र परगाई पुत्र शंकर दत्त निवासी खमारी ओखलढूंगा नैनीताल की मौत हो गई, जबकि दूसरे व्यक्ति रमेश जोशी पुत्र नारायण दत्त निवासी रामगढ़ का इलाज जारी है। पुलिस ने मृतक के परिवार को सूचना दे दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad