हल्द्वानी: यहां दर्दनाक सड़क हादसे में युवती की हुई मौत,….दो घायल
हल्द्वानी। काठगोदाम थाना क्षेत्र अंतर्गत देर शाम दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार एक युवती की मौके पर ही मौत हुई है जबकि एक युवक और एक युवती गंभीर रूप से घायल हुए हैं. मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को अस्पताल को भेजा है जबकि मृतक युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. घटना गौलापार रोड में कालीचौड़ मंदिर गेट के पास की है. जहां तेज रफ्तार स्कूटी बिजली के पोल से जा टकराई जहां स्कूटी चला रही युवती की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, देर शाम शाइमा (20) पुत्री सुल्तान निवासी उत्तर उजाला काठगोदाम मजार से अपने दो दोस्तों के साथ गौलापार होते हुए वनभूलपुरा को जा रही थी. जैसे ही इनकी स्कूटी कालीचौड़ मंदिर गेट के पास पहुंची की सामने से आ रही एक कार की लाइट से शाइमा को दिखाई नहीं दिया।
स्कूटी सीधे बिजली के पोल से जा टकराई. इससे शाइमा का सिर बिजली के पोल पर जा लगा. इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. जबकि उसके साथी 19 वर्षीय आफरिन नन्हें निवासी काबुल का बगीचा इंदिरा नगर और 19 वर्षीय शोहब फारूखी निवासी पप्पू का बगीचा इन्दिरा नगर गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस दोनों घायलों को 108 सेवा से अस्पताल को भेजा है. जहां दोनों घायल का इलाज चल रहा है.
काठगोदाम थाना प्रभारी विमल कुमार मिश्रा ने बताया शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है दोनों घायलों का उपचार चल रहा है दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है.

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता: राजस्व ग्राम की मांग पर 23वें दिन उमड़ा जनसैलाब, 1500 ग्रामीणों ने बुलंद की आवाज; राधा रतूड़ी के निर्देश भी बेअसर
नैनीताल: भारी वर्षा की चेतावनी के चलते कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट के चलते कल इस जिले में स्कूल रहेंगे बंद
जमीन बहने के बाद ही क्यों जागता है सिस्टम? बिन्दुखत्ता में गौला नदी के कटाव पर उठे सवाल
आज का राशिफल (06 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!