हल्द्वानी: बनभूलपुरा दंगे में नामजद एजाज कुरेशी की संपत्ति की भी हुई कुर्की
हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस की हल्द्वानी बवाल में शामिल उपद्रवियों के खिलाफ कार्यवाही जारी हैं। अब एक और इस मामले में फरार चल रहे उपद्रवी की संपत्ति की कुर्की हुई हैं।
आज दिनांक 18.02.24 को बनभूलपुरा दंगे में शामिल उपद्रवियों के विरुद्ध थाना बनभूलपुरा में दर्ज अभियोग मु०अ०स० : 21/24 में लगातार फरार चल रहे नामजद अभियुक्त एजाज कुरेशी उर्फ अयाज अख्तर पुत्र हाफिज अहमद निवासी नई बस्ती गोपाल मंदिर के पास थाना बनभूलपुरा जिला नैनीताल की संपत्ति की कुर्की की गई।
कुर्की कार्यवाही के दौरान उस समय घर पर कोई नहीं था। पुलिस ने दो कमरों के मकान में रखे बेड, सोफा, फ्रिज, टीवी, अन्य इलेक्ट्रॉनिक आइटम, बर्तन आदि को जब्त किया। बाद में घर के दरवाजे और खिड़की भी निकाल लिए। करीब तीन घंटे चली कार्यवाही के बाद सारा सामान एक ट्रक में भरकर ले गए।
कुर्की कार्यवाही के दौरान एसओ कालाढूंगी नंदन रावत, एसओ काठगोदाम विमल मिश्रा, एसओ खनस्यूं भुवन राणा और मालधन चौकी इंचार्ज आसिफ खान सहित पुलिस तथा प्रशासन की टीमें मौजूद रही।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश