हल्द्वानी: यहां दिनदहाड़े फायरिंग, सिर में गोली लगने से युवक गंभीर, पुलिस जांच में जुटी
हल्द्वानी। शहर के बीचों-बीच नैनीताल रोड स्थित जजी कोर्ट के बाहर रविवार को फायरिंग की सनसनीखेज वारदात से हड़कंप मच गया। दो पक्षों के बीच हुई कहासुनी के बाद अचानक गोली चली, जो सीधे एक युवक के सिर में जा लगी। गंभीर हालत में युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।
फायरिंग की सूचना मिलते ही मौके पर भगदड़ मच गई। घायल युवक के परिजन और समर्थक बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंच गए। इसी दौरान जब दूसरे पक्ष के दो युवक वहां आए तो गुस्साए लोगों ने उन्हें घेर लिया और उनकी जमकर पिटाई कर दी। बढ़ते तनाव को देखते हुए अस्पताल परिसर में पुलिस को तैनात करना पड़ा।
फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में मामला आपसी रंजिश से जुड़ा बताया जा रहा है, लेकिन पुलिस हर पहलू की बारीकी से पड़ताल कर रही है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके।
हल्द्वानी जैसे व्यस्त इलाके में दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने शहर की कानून व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों में घटना को लेकर आक्रोश है और वे अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश