हल्द्वानी: बेटे के साथ स्कूटी में जा रही महिला आई बस की चपेट में,…दर्दनाक मौत
हल्द्वानी। कोतवाली क्षेत्र के रामपुर रोड सुशीला तिवारी अस्पताल के पास रोडवेज बस की चपेट में आने से स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई जबकि स्कूटी चला रहा बेटा सुरक्षित है. घटनास्थल पर ही महिला की दर्दनाक मौत हुई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस चौक कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.
जानकारी के अनुसार चांदमारी काठगोदाम भूमिया मंदिर के पास रहने वाली ज्योति जंतवाल (45) पत्नी राजेंद्र जंतवाल रविवार अपने बेटे के साथ रामपुर रोड स्थित एक टाइल्स की दुकान में टाइल्स लेने जा रहे थे कि सुशीला तिवारी अस्पताल के पास वह स्कूटी से नीचे गिर गई जहां जिससे पीछे से आ रही उत्तर प्रदेश रोडवेज बस की चपेट में आकर ज्योति की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि मृतक महिला ज्योति एलआईसी हल्द्वानी में काम करती थी और उनके पति राजेंद्र सिडकुल स्थित परफेक्टी में काम करते हैं। उनका बड़ा बेटा नेवी में कार्यरत है. जबकि बेटे के साथ स्कूटी से टाइल्स खरीदने जा रही थी.
घटना की सूचना मिलते ही एलआईसी के तमाम अधिकारी और कर्मचारी पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए और शोक संता परिवार को ढांढस बधाया. महिला के मौत के बाद परिवार में कोहराम में मचा हुआ है।
घटना के बाद बस चालक मौके पर ही बस को छोड़कर फरार हो गया. पुलिस का कहना कि चालक और बस को हिरासत में ले लिया गया है. परिवार वालों की तहरीर मिलते मुकदमा दर्ज किया जाएगा. फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए भेजा गया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश