हल्द्वानी: यहां चोरों ने रिटायर्ड दरोगा के घर में ही दिया चोरी को अंजाम, लाखों का माल साफ
हल्द्वानी। शहर में चोरी की घटना लगातार बढ़ रही है। ताजा मामला हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र से सामने आया है जहां चोरों ने यहां रिटायर्ड दरोगा के घर से लाखों का माल साफ कर दिया। पत्नी के साथ नैनीताल नंदा देवी का मेला देखने गए सेवानिवृत्त दरोगा का घर चोरों ने खंगाल डाला। लाखों का माल लेकर चंपत हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार आरटीओ रोड उदयलालपुर मुखानी निवासी बसंत कुमार पांडे वर्ष 2021 में डीआईजी कैंप कार्यालय से दरोगा पद से रिटायर्ड हुए थे। वर्तमान वह अपनी पत्नी दया पांडे के साथ रहते हैं। बताया जा रहा है विगत 23 सितंबर को वह अपनी पत्नी के साथ नंदा देवी का मेला देखने नैनीताल गए थे। वही अपने बेटे के यहां रूक गये। 27 सितंबर को पड़ोसी सोनू ने फोन कर बसंत को बताया कि उनके घर के ताले टूटे हुए हैं। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौक पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाये।रिटायर्ड दरोगा बसंत के अनुसार चोरों ने घर में पांचों कमरे खंगाले। उनकी पत्नी और दोनों बहुओं के गहने भी चुरा ले गए। साथ ही आठ हजार रुपये की नकदी भी ले गये। कुल 30-35 तोला सोने-चांदी के जेवर ले गए। इतना ही नहीं चोरों ने घर के मंदिर में चढ़ाये रूपये भी चोरी कर लिए।
हैरानी की बात यह है कि चोरों ने अपनी पहचान छिपाने के लिए घर में लगे सीसीटीवी की डीवीआर को पहले तोड़ा और फिर पानी से भरी बाल्टी में डाल दिया। जिससे कुछ पता न चल सके।मुखानी थानाध्यक्ष रमेश बोहरा बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


खौड़ में ग्रामोत्थान शिविर: मंत्री जोराराम कुमावत बोले— गांव के विकास में धन की कमी नहीं आने दूंगा
श्रीमद देवी भागवत महाज्ञान यज्ञ के दूसरे दिन भक्तिरस में डूबा बिंदुखत्ता, माँ भगवती को बताया प्रेम का सागर
महाशिवरात्रि पर बिंदुखत्ता में विराट सद्भावना सम्मेलन, सदगुरुदेव श्री सतपाल महाराज करेंगे संबोधित
उत्तराखंड मौसम अपडेट: आज और कल साफ रहेगा मौसम, चारधामों में कड़ाके की ठंड, 9 फरवरी से बदलेगा मिजाज