हल्द्वानी: यहां मकान बेचने के नाम पर एक और धोखाधड़ी, हड़पे लाखों की रकम,….मुकदमा दर्ज
हल्द्वानी। एक व्यक्ति ने जालसाल पर मकान बेचने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुट गयी।
आईजी को सौंपे शिकायती पत्र में बाजपुर में राप्रावि में सहायक अध्यापक पद पर तैनात न्यू आवास विकास कॉलोनी, टेड़ी पुलिया निवासी भाष्कर पुरोहित पुत्र आरसी पुरोहित ने कहा है कि उसने गत वर्ष अगस्त में पनियाली कठघरिया निवासी पंकज वर्मा पुत्र रविन्द्र वर्मा से एक मकान का सौदा किया। सौदे के समय उसे बताया गया कि उसकी मां प्रमिला रत्नाकर के नाम पर दर्ज इस मकान पर किसी प्रकार का लोन नहीं है। इस पर उसने अलग-अलग किश्तों में मकान की निर्धारित रकम पांच लाख रूपये दे दिए।
इसके बाद जब उसने पंकज वर्मा से मकान की रजिस्ट्री उसके नाम करने को कहा तो वह टालामटोली करने लगा। साथ ही उसे यह बताया गया कि इस भूमि पर लोन चल रहा है। साथ ही जमीन का सौदा किसी अन्य व्यक्ति से कर रहा है। इसके बाद उसे पांच लाख के चेक दे दिए गए। जो बैंक में बाउंस हो गए। पीड़ित का आरोप है कि जब इस संबंध में उसने पंकज वर्मा से बातचीत करनी चाही तो उसे जान से मारने की धमकी और एससीएसटी एक्ट के झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी गई। इस पर उसने पुलिस की शरण ली। आईजी के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश