हल्द्वानी: यहां नर्सिंग की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, कमरे में मिली लाश,….जांच में जुटी पुलिस
हल्द्वानी। शहर के जाने-माने एक नर्सिंग कॉलेज की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में घर में लटकी लाश मिली है. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि उधम सिंह नगर के जसपुर की रहने वाली 18 वर्षीय छात्रा अपने मां और बहन के साथ हल्द्वानी में किराए के कमरे में रहकर नर्सिंग कॉलेज में पढ़ाई करती थी. बीती देर रात छात्रा खाना खाने के बाद अपने कमरे में चली गई. जहां थोड़ी देर बाद मां कमरे में गई तो छात्रा बेसुध पड़ी हुई थी. आनन फानन में मां और बहन ने छात्रा को नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
शनिवार देर रात छात्रा खाना खाने के बाद अपने कमरे में चली गई जहां थोड़ी देर बाद मां छात्रा के कमरे में गई तो छात्रा पंखे से लटकी हुई थी आनन-फानन में मां और बहन छात्रा को पंखे से उतार कर हॉस्पिटल ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। छात्रा की मां का कहना है कि खाना खाने के बाद पढ़ाई करने अपने कमरे में चली गई किसी तरह का कोई विवाद नहीं चल रहा था किन परिस्थितियों में उसने आत्महत्या की है पता नहीं चल पाया रहा है.
पुलिस का कहना है कि छात्रा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस अपने स्तर से परिजनों से पूछताछ कर रही है. छात्रा की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।


बीज मंत्र के जप से दूर होते हैं सभी दुख: मनोज कृष्ण जोशी
आज का राशिफल (08 फरवरी 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
खौड़ में ग्रामोत्थान शिविर: मंत्री जोराराम कुमावत बोले— गांव के विकास में धन की कमी नहीं आने दूंगा
श्रीमद देवी भागवत महाज्ञान यज्ञ के दूसरे दिन भक्तिरस में डूबा बिंदुखत्ता, माँ भगवती को बताया प्रेम का सागर