हल्द्वानी: यहां रिश्तेदारों ने महिला को मृत्य दिखाकर हड़पी जमीन, महिला ने लगाई न्याय की गुहार।
हल्द्वानी। जनपद नैनीताल के अंतर्गत गोरापड़ाव क्षेत्र की रहने वाली एक वृद्ध विधवा महिला ने रिश्तेदारों द्वारा जमीन हड़प लेने का मामला सामने आया है। गोरापड़ाव की रहने वाली वृद्ध विधवा भावना भट्ट ने जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल को एक शिकायती पत्र सौंपा है जिसमे न्याय की गुहार लगाई है। मामले की जिला अधिकारी ने एसडीएम को जांच सौंपी है। जिला अधिकारी का कहना है कि जीवित महिला को मृत दिखाकर जमीन हड़पना गंभीर मामला है कागजों में जो भी हेराफेरी और गड़बड़ी की है उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
मामले में पीड़ित महिला ने कहा है कि पति के मौत के बाद 2002-03 में उसके अपने रिश्तेदार परिवारिक सदस्य गोविंद बल्लभ ने उसे मृत दिखाकर उसकी जमीन को कब्जा कर लिया है और घर से बाहर निकाल दिया है ।
ऐसे में अब वो दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर है।
जिलाधिकारी ने कहा है कि जीवित महिला को मृत दर्शाने वाले अधिकारियों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच की जिम्मेदारी उप जिलाधिकारी को दी गई है । रिपोर्ट मिलने के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार
उत्तराखंड हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामले में बड़ा फैसला, नैनीताल से हल्द्वानी बेलबाबा ले जाने के खिलाफ याचिका खारिज