हल्द्वानी: यहां होटल के कमरे में युवक का शव मिलने से मचा हडक़ंप, जांच में जुटी पुलिस
हल्द्वानी। रोडवेज के पास एक निजी होटल में 44 वर्षीय एक व्यक्ति का शव होटल के कमरे में शव मिलने की सूचना पर आसपास हड़कंप मच गया। होटल कर्मचारियों द्वारा इसकी भोटिया पड़ाव पुलिस चौकी को दी गई, भोटिया पड़ाव पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा दिया है।
जानकारी के अनुसार रोडवेज स्टेशन स्थित होटल में एक शव मिलने की सूचना के बाद कोतवाल सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची, पुलिस जांच में पता चला कि मृतक राधा किशन जोशी अल्मोड़ा के मेहरा गांव का रहने वाला है जो कल शाम से हल्द्वानी के रोडवेज स्थित तिवारी होटल में रह रहा था। कमरा नहीं खोलने पर होटल स्टाफ ने पुलिस को जानकारी दी।
मृतक राधा किशन जोशी जल संस्थान में कार्यरत बताया जा रहा है प्रथम दृष्टया जहर खाने से मौत का अंदेशा लगाया जा रहा है। वहीं पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है साथ ही शव के कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश