हल्द्वानी: यहां महिला को बेहोश कर चोरी किए 5.83 लाख के जेवरात व नकदी
हल्द्वानी। कोतवाली से कुछ कम दूरी पर एसडीएम कार्यालय के पास एक गिरोह द्वारा महिला को बेहोश कर लूट की घटना सामने आई ह। पीड़ित महिला के तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. घटना 23 अगस्त की बताई जा रही है।
बिठौरिया नंबर एक मुखानी निवासी आनंदी सती ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि एसडीएम कोर्ट के पास एक बच्चा और उसके साथ एक व्यक्ति खड़ा था. बच्चा रामपुर रोड जाने के लिए रुपयों की मदद मांगता हुआ रो रहा था.इसी दौरान बच्चे के साथ खड़ा व्यक्ति उनके पास पहुंचा और लाल रंग का एक पैकट उनके चेहरे के पास घुमाया जिससे वह बेहोशी की हालत में पहुंच गईं।
जिसके बाद आरोपी उन्हें राजपुरा रेलवे क्रॉसिंग के पास ले गए. यहां उन्होंने महिला के हाथ में पड़ा 3.50 लाख कीमत का सोने का कंगन, 1.60 लाख रुपये की सोने की दो अंगूठी, 70 हजार कीमत की एक डायमंड रिंग और 3000 नकदी लूट कर डाली. महिला उस दौरान बेहोशी की हालत में थी जब महिला को होश आया तो किसी तरह कोतवाली पहुंची तो वहां सीसीटीवी फुटेज चेक कराई। पुलिस के जांच पड़ताल में पता चला कि लूट करने वाले आरोपी महिला के साथ काफी समय से पीछा कर रहे थे।
हल्द्वानी कोतवाली प्रभारी उमेश मलिक ने बताया कि महिला के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है. जांच भोटिया पड़ाव चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह राणा को सौंपी गई है आरोपियों की तलाश के लिए एक टीम लगाई गई है जल्द गिरफ्तारी कर ली जाएगी


आज का राशिफल (18 फरवरी 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बड़ी खबर! बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाने की मांग पर कल लालकुआं में बड़ा प्रदर्शन, प्रशासन अलर्ट
बड़ी खबर (उत्तराखंड): चार धाम यात्रा रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में बदलाव, ऑनलाइन पंजीकरण पर लगेगा शुल्क…
बड़ी खबर (उत्तराखंड): सरकार ने तीनों ऊर्जा निगमों में लागू किया एस्मा, हड़ताल करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई