हल्द्वानी: यहां कलियुगी सौतेले पिता ने अपने ही नाबालिग बेटी की लूट ली अस्मत, पुलिस ने किया गिरफ्तार
हल्द्वानी। कोतवाली क्षेत्र के राजपुरा क्षेत्र में एक रिश्ते को तार-तार करने वाली घटना सामने आई है. जहां एक कलियुगी सौतेले पिता ने अपने ही नाबालिग बेटी की अस्मत लूट ली. पूरे मामले में पीड़िता की मां के तहरीर पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत राजपुरा में सौतेले पिता ने अपनी नाबालिग बेटी की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित किशोरों की मां ने पुलिस में तहरीर देते हुए बताया कि 10 अगस्त को वह किसी काम से घर से बाहर गई हुई थी. इस दौरान उसकी नाबालिग पुत्री घर पर अकेली थी. जिसका फायदा उठाकर उसके सौतेला पिता ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और उसके साथ मारपीट कर मुंह बंद करने की धमकी दी।
घटना के बाद से किशोरी गुमशुम रहने लगी. पिछले कई दिनों से किशोरी के गुमशुम रहने पर उसने जब पूछताछ की तो किशोरी ने अपने साथ हुई घटना को बताया. जिसके बाद पीड़िता की मां ने आरोपी पति के खिलाफ हल्द्वानी कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
कोतवाली प्रभारी अरुण कुमार सैनी ने बताया कि महिला के पति का कई साल पहले मौत हो चुकी थी. जिसके बाद उसने एक व्यक्ति से शादी की थी. पूरे मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (23 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में 26 प्रस्तावों को मिली मंजूरी, ₹7,412 करोड़ का अनुपूरक बजट स्वीकृत
बड़ी खबर! आज सचिवालय में जुटेगी धामी कैबिनेट, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
आज का राशिफल (22 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!