हल्द्वानी: काठगोदाम गौला पुल से कूदकर युवक ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
हल्द्वानी। काठगोदाम थाना क्षेत्र अंतर्गत गौला पुल से एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते छलांग लगा दी. युवक की पुल से छलांग लगाते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी जहां मौके पर पहुंची पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से युवक को नदी से निकाल कर अस्पताल को ले गई जहां डॉक्टर ने युवक को मृत्यु घोषित कर दी।
बताया जा रहा हे की मृतक युवक स्कूटी से गौला पुल पहुंचा था। पुल पर उसने स्कूटी रोकी और पुलिया किनारे बनी रेलिंग पे चढ़ छलांग लगा दी. युवक को नीचे कूदता देख लोगों में हड़कंप मच गया. नदी में पानी नहीं होने के चलते युवक सीधे पत्थरों पर जा गिरा जिसे वह लहूलुहान हो गया।
मौके पर पहुंची पुलिस युवक को गंभीर हालत में अस्पताल ले गई जहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया. मृतक युवक का नाम मोहम्मद गुफरान 19 वर्ष है जो बनभूलपुरा का रहने वाला था. वहीँ गुफरान की मोत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया है. फ़िलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
काठगोदाम थाना प्रभारी विमल मिश्रा ने बताया कि युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है आत्महत्या के कारणों के संबंध में परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश