हल्द्वानी: देर रात आंधी तूफान से कार पर गिरा पेड़, हाई कोर्ट के अधिवक्ता की दर्दनाक मौत
हल्द्वानी। मंगलवार देर रात रामपुर रोड में तेज आंधी की चपेट में आकर एक भारी-भरकम पेड़ सड़क पर चलती हुई कार संख्या यूके 07 डीपी 7923 के ऊपर जा गिरा। जिससे कार पूरी तरह चकनाचूर हो कर पिचक गई। इस भयावह हादसे में गाड़ी में सवार नैनीताल हाईकोर्ट के अधिवक्ता तनुज सेमवाल की मौके पर ही मौत हो गई।
इस तूफानी आंधी में कई पेड़ धराशाई हो गए और बिजली का पोल भी तार समेत टूटकर सड़क पर जा गिरा जिससे घटनास्थल पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगने से जाम लग गया। पेड़ गिरने से शहर में जगह-जगह यातायात प्रभावित रहा। 70 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चले तूफान से बिजली पोल, लाइनें ध्वस्त हो गईं, जिसके चलते पूरे शहर में अंधकार हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया। जिसमें काफी मशक्कत के बाद वाहनों का आवागमन सुचारू करवाया। वही, इस भयावह हादसे में विशालकाय पेड़ की चपेट में आई बुरी तरह क्षतिग्रस्त कार से कड़ी मशक्कत के बाद बचाव दल ने कटर से कार के कई हिस्सों को काटकर शव को बाहर निकाला जा सका।
कार में सवार हाईकोर्ट के अधिवक्ता तनुज सेमवाल हल्द्वानी से रुद्रपुर जाने के लिए निकले और देवलचौड़ पर आईसक्रीम खरीदी और उसे खाते हुए जा रहे थे। घर से फोन आया तो बताया कि बस पहुंच रहा हूं। रात 10:50 बजे तूफान आया लेकिन उन्होंने रुकने के बजाय घर जाना उचित समझा जो उनके लिए भारी गलती साबित हुई। घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी में हादसे का मंजर कैद हो गया। इसमें साफ नजर आ रहा है कि इस दर्दनाक़ हादसे से पहले वो चंद सेकंड रुके और फिर कार जैसे ही आगे बढ़ाई कि अचानक भारी भरकम यूकेलिप्टस का दरख़्त कार के ऊपर गिरा और वह उसके नीचे दब गए।
घटना की सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया। जिसमें काफी मशक्कत के बाद वाहनों का आवागमन सुचारू करवाया। वही, इस भयावह हादसे में विशालकाय पेड़ की चपेट में आई बुरी तरह क्षतिग्रस्त कार से कड़ी मशक्कत के बाद बचाव दल ने कटर से कार के कई हिस्सों को काटकर शव को बाहर निकाला जा सका।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार तनुज सेमवाल नैनीताल हाईकोर्ट बार काउंसिल कार्यकारिणी के वरिष्ठ सदस्य थे तनुज पौड़ी के रहने वाले थे और उनकी बेटी रुद्रपुर में रहती है। परिवार नैनीताल के नैनागांव में रहता है। बताया जा रहा है संभवता अपनी बेटी से मिलने के लिए रुद्रपुर जा रहे थे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश