हल्द्वानी: यहां देर रात आग लगने से कई झोपड़ियां हुई राख
हल्द्वानी। यहां देर रात बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत रेलवे क्रॉसिंग के पास कई झोपड़ियां भीषण आग लगने से राख हो गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग को काबू किया।
जानकारी के अनुसार, रेलवे क्रॉसिंग के पास चिराग अली शाह दरगाह के नजदीक झोपड़िया को आग ने अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते मंजर बेहद भयावह हो गया और कई झोपड़ियां जलकर राख हो गई। सूचना पहुंची फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद भयावाह आग को काबू में कर लिया गया है। मौके पर अग्निशमन विभाग के दस्ते के अलावा हल्द्वानी विधायक सुमित ह्रदयेश, सिटी मजिस्ट्रेट एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहें। आग किन कारणों से लगी अभी इसका पता नहीं चल पाया है।
अग्निशमन अधिकारी हल्द्वानी मनिंदर पाल सिंह ने बताया कि सूचना मिलने के बाद मौके पर तत्काल पहुंची अग्निशमन की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है. उन्होंने बताया कि इस अग्निकांड में किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है. झोपड़ी में रहने वाले सभी लोगों के सामान जलकर खाक हो गए हैं. आग से नुकसान का आकलन जिला प्रशासन कर रहा है. गनीमत रही कि समय पर आग पर काबू पा लिया गया, नहीं तो आसपास की और झोपड़ियां भी उसके चपेट में आ सकती थी.

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश